{"_id":"120-55233","slug":"Bareilly-55233-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारी संपत्ति समेत बांसी मठ कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारी संपत्ति समेत बांसी मठ कुर्क
Bareilly
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। अलखनाथ से जुडे़ बांसी मठ को कुर्क कर लिया गया। प्रशासन ने उस पर रिसीवर बैठा दिया है। तहसीलदार को बांसी मठ का रिसीवर बनाया गया है। बांसी मठ के साथ-साथ उससे जुड़ी सभी संपत्ति भी कुर्क कर ली गई है। प्रशासन ने यह कार्रवाई मठ की संपत्ति पर कब्जे को लेकर चल रही ‘जंग’ के चलते की है।
शहर के करीब अलखनाथ मंदिर से जुड़ा बांसी मठ है। मठ की करीब 225 बीघा जमीन भी है। शहर के एकदम करीब बांसी मठ की बेशकीमती संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने का काम एक अरसे से चल रहा है। करोड़ों की इस संपत्ति पर कब्जा करने को लेकर बाबाओं में जंग छिड़ी हुई है। साथ ही इस जमीन को हथियाने के लिए भी कुछ लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। कुछ भू-माफिया बाबाओं के अलग-अलग गुटों से मिलकर इस जमीन को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास में लगे हुए हैं और कुछ समय पहले दो बाबाओं से मिलकर काफी जमीन बेच भी दी गई।
बांसी मठ पर कब्जे को लेकर गुजरी 9 नवंबर को बाबाओं के दो गुटों में संघर्ष हो गया था। इस मामले में अलखनाथ मंदिर के महंत बाबा बालक गिरि समेत कई बाबाओं को जेल भी भेजा जा चुका है। उधर, पुलिस ने बांसी मठ को लेकर संघर्ष होने की आशंका जताते हुए मठ और उससे जुड़ी जमीन को कुर्क करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी। चौकी इंचार्ज हरि शंकर ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि बांसी मठ की संपत्ति पर दो पार्टियां अपना स्वामित्व जता रही हैं और उस पर कब्जे को लेकर इनमें संघर्ष होने की आशंका है। चौकी इंचार्ज की रिपोर्ट के आधार पर जगह को कुर्क करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई। एसडीएम शमशाद हुसैन ने बांसी मठ और उससे जुड़ी संपत्ति को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बांसी मठ को कुर्क करने के आदेश के साथ ही इस पर रिसीवर भी तैनात कर दिया। तहसीलदार बहेड़ी को बांसी मठ का रिसीवर बनाया गया है। एसडीएम ने बहेड़ी पुलिस को कुर्की आदेश की तामील कराने का आदेश भी जारी कर दिया। पुलिस को यह आदेश बांसी मठ पर चस्पा करने को भी कहा गया है। बांसी मठ पर अब किसी भी पक्ष के बाबा को रुकने की इजाजत नहीं होगी। गौरतलब है कि एक बार पहले भी बांसी मठ को प्रशासन कुर्क कर चुका है।
इनसेट
‘बांसी मठ और उससे जुड़ी संपत्ति कुर्क कर ली गई है और तहसीलदार को रिसीवर बना दिया गया है। इस संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है और इसको लेकर संघर्ष की आशंका पुलिस ने जताई है।’ -शमशाद हुसैन, एसडीएम, बहेड़ी