फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्र्जी दस्तखत से बदला एसडीएम का आदेश

फर्र्जी दस्तखत से बदला एसडीएम का आदेश

Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर में एक प्लॉट पर निर्माण रोकने के एसडीएम के आदेश को फर्जी हस्ताक्षर से पलट दिया गया। अवैध कब्जेदारों ने एसडीएम के फर्जी दस्तखत से निर्माण कार्य जारी रखने का आदेश तैयार कर लिया। इसकी एक प्रति पुलिस को भी उपलब्ध करा दी। मामला पकड़ में आने पर एसडीएम के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शोभा सक्सेना का कहना है कि उनके भाई सुधीर सक्सेना का सुभाषनगर में गली नंबर तीन, कालीचरन मार्ग पर प्लाट है। इस पर कुछ भूमाफिया की नजर थी। उन्होंने प्लाट पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। शोभा सक्सेना और उनके भाई की शिकायत पर एसडीएम सदर ने निर्माण कार्य रुकवाने का पुलिस को आदेश दिया। आरोप है कि इसी बीच अवैध कब्जा करने वालों ने एसडीएम के फर्जी दस्तखत से निर्माण कार्य जारी रखने का आदेश तैयार कर लिया। एसडीएम सदर आरपी सिंह ने बताया कि निर्माण जारी रखने के आदेश पर उनके दस्तखत फर्जी हैं। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed