{"_id":"120-51755","slug":"Bareilly-51755-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर हुआ गतिरोध, आज निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर हुआ गतिरोध, आज निकलेगी शोभायात्रा
Bareilly
Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री गणेश शोभायात्रा को लेकर पैदा हुआ गतिरोध प्रशासन और श्री गणेश उत्सव समिति के बीच वार्ता के बाद खत्म हो गया है। प्रशासन के यात्रा के दौरान बाजार खुला रखने पर सहमत होने के बाद समिति ने बुधवार को शोभायात्रा निकालने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान डीजे और अखाड़े पर प्रतिबंध रहेगा।
मालूम हो कि प्रशासन के शोभायात्रा पर तमाम प्रतिबंध और शर्तें लगा देने से नाराज समिति ने शोभायात्रा न निकालने की घोषणा कर दी थी। प्रशासन का कहना था कि यात्रा के दौरान दुकानें बंद रखी जाएं और सिर्फ वही लोग शोभायात्रा में शामिल हों जिन्हें समिति की ओर से परिचयपत्र जारी किए जाएं, लेकिन समिति पदाधिकारी इन प्रतिबंधों पर सहमत नहीं थे। मंगलवार को इस मुददे पर अफसरों ने कोतवाली में समिति पदाधिकारियों से वार्ता की।
समिति संस्थापक सुभाष गौड़, संरक्षक प्रहलाद राय खंडेलवाल, यात्रा प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा आदि सपा नेता डॉ. अनिल शर्मा के साथ वार्ता में शरीक हुए। अफसरों की ओर से एडीएम सिटी, एडीएम फाइनेंस, एसपी सिटी और सीओ सिटी मौजूद थे। काफी देर तक चली बातचीत में अफसरों ने शोभायात्रा के दौरान बाजार खुला रखने पर सहमति जता दी। एडीएम सिटी ने बताया दोनों पक्षों में शोभायात्रा को लेकर कुछ शर्तों पर सहमति बन गई है। यात्रा बुधवार को 11 बजे सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से शुरू होकर कुतुबखाना, गंगापुर तिराहा होते हुए शाम पांच बजे टीबरीनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।