{"_id":"1-45193","slug":"Bareilly-45193-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई और डाल गया मौलाना शहाबुद्दीन का वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई और डाल गया मौलाना शहाबुद्दीन का वोट
Bareilly
Updated Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। जमात रजा-ए-मुस्तफा के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन का वोट कोई और डाल गया। जब वह मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पड़ चुका है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रशासनिक अफसरों और चुनाव आयोग से की।
दोपहर करीब 12.15 बजे वार्ड नंबर 66 में रहने वाले मौलाना शहाबुद्दीन वोट डालने को प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर खत्रियान मतदान केंद्र गए। उनके पास मतदाता फोटो पहचान पत्र भी था। पोलिंग बूथ पर मतदाता पहचान पत्र व पर्ची दिखाने पर पता चला कि उनका वोट पड़ चुका है। उन्होंने इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से की। मगर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। फोन पर एडीएम सिटी से शिकायत की, लेकिन उनके घंटे भर इंतजार करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिर में मौलाना शहाबुद्दीन ने चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक से शिकायत की। इसके बाद एसडीएम सदर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कोतवाल राजा सिंह मौके पर गए। तकरीबन ढाई घंटे बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद मौलाना शहाबुद्दीन का वोट डलवाया गया।
विज्ञापन