{"_id":"120-107769","slug":"Bareilly-107769-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 उपकेंद्रों का लोकार्पण कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 उपकेंद्रों का लोकार्पण कल
Bareilly
Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब दिसंबर में भी बरेली नहीं आएंगे। इसीलिए प्रदेश सरकार सोमवार को लखनऊ से ही मंडल की बिजली परियोजनाओं का लोकार्पण करने जा रही है। इसे लेकर तैयारियां हो गई हैं। बरेली मंडल में 13 नए स्टेशन जनता को समर्पित किए जाएंगे। चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता ने भी इसकी पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले माह से ही ऊहपोह की स्थिति रही। नवंबर में तो उनका दौरा नहीं हो सका, फिर दिसंबर में बरेली दौरे की बात उड़ी। अब इन कयासों पर विराम लगता नजर आ रहा है। अब आठ दिसंबर को करोड़ों रुपये की बिजली योजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री लखनऊ में ही करेंगे। स्थानीय स्तर पर सपा के एमएलए और मंत्री इनका उद्घाटन कराएंगे। प्रदेश में 177 बिजली सब स्टेशन तैयार हैं। इनको औपचारिक रूप से जनता को सौंपा जाएगा। बरेली मंडल में 65.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 13 सब स्टेशन सोमवार से बिजली सप्लाई शुरू क र देंगे। इससे मंडल में सौ एमवीए सप्लाई क्षमता बढ़ जाएगी।
एपीडीआरपी योजना से तहसील मुख्यालयों पर तैयार बिजली उपकेंद्रों से शहरी आबादी में सप्लाई दी जाएगी। इससे ग्रामीण आबादी की सप्लाई अलग हो जाएगी। केंद्रीय योजना के तहत बरेली में चार उपकेंद्र बने हैं। इस योजना में प्रदेश सरकार ने सबसे ज्यादा काम बदायूं जिला में कराया है जबकि सबसे कम पैसा पीलीभीत में खर्च किया गया है। नवाबगंज में अभी काम लंबित है। बदायूं में 132 केवी स्टेशन बिसौली में बनाया गया है। इस पारेषण स्टेशन पर 14.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सोमवार को आंवला, मीरगंज और फरीदपुर समेत सभी उपकेंद्रों का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
इन्फो
----
उपकेंद्र लागत/ करोड़ क्षमता/ एमवीए
बरेली: आंवला,
मीरगंज,फरीदपुर 12.92 25
बदायूं: सहसवान, बिल्सी,
बिसौली, दातागंज, 21.51 30
पीलीभीत: पूरनपुर
और बीसलपुर 6.90 15
शाहजहांपुर: तिलहर,
पुवायां, जलालाबाद 9.44 30
बिसौली में एक 132 केवी क्षमता के उप संस्थान का भी लोकार्पण होगा।