{"_id":"120-107178","slug":"Bareilly-107178-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तेज हुई सॉल़िड वेस्ट प्लांट चालू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तेज हुई सॉल़िड वेस्ट प्लांट चालू करने की मांग
Bareilly
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इन्वर्टिस के चांसलर उमेश गौतम की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शिफ्ट करने का खर्चा उठाने की पेशकश के बाद इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है। प्रबुद्ध शहरियों का मानना है कि कुछ बी हो अब इस मामले को अधिक नहीं लटकाया जा सकता है। स्मार्ट बरेली का प्रस्ताव केंद्र को जा चुका है और हम एक मसला हल नहीं कर पा रहे हैं। कब चलेगा प्लांट। इस मसले पर क्या कहते हैं इस मसले पर कुछ और लोगों की राय-
बोर्ड जल्द प्रस्ताव लाए
‘किसी के कहने पर नगर निगम चाहे तो भी प्लांट इतनी आसानी से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर सकता। शहर हित में बोर्ड ऐसा प्रस्ताव भी पास कर दे तो ये शासन को जाएगा। फिर वहां से निर्णय लेना होगा। वायु सेना की सहमति भी जरूरी है। ये भी देखना होगा कि प्लांट शिफ्टिंग की प्रक्रिया लंबी न चले। राजेश अग्रवाल, नेता सपा पार्षद दल
एक व्यक्ति की इच्छा नहीं चलेगी
‘प्लांट शहर की आवश्यकता है। ये कोई खेल नहीं है कि एक व्यक्ति को पसंद नहीं आया तो प्लांट हटवाया जा रहा है। दूसरे व्यक्ति को दूसरी जगह पसंद नहीं आया तो वहां से फिर दूसरी जगह प्लांट कहां शिफ्ट होगा। फिलहाल प्लांट जहां चल रहा है, वहीं चले।’ विकास शर्मा, नेता, भाजपा पार्षद दल
विज्ञापन
शिफ्ट करें तो नियम देख कर ही करें
‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चलाया जाना जरूरी है। जहां तक प्लांट शिफ्ट करने की बात है तो ये नियम कानून के तहत ही होना चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष की मर्जी से नहीं।’ छंगामल मौर्य, सचेतक भाजपा पार्षद दल
शिप्ट करना इतना आसान नहीं
‘नगर निगम प्लांट चलाने के लिए एनओसी हासिल करने का प्रयास कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी मिलने में अब देर नहीं लगेगी। प्लांट हर हाल में चलेगा। जहां तक प्लांट शिफ्ट करने का सवाल है तो ये प्रक्रिया उतनी आसान नहीं है। बोर्ड में इसका प्रस्ताव लाना पड़ेगा। व्यक्ति विशेष की मर्जी से सरकारी संस्थाएं नहीं चलतीं।’ बबलू खान, पार्षद सपा
जमीन भी हम खोज लेंगे: गौतम
इन्वर्टिस के चांसलर उमेश गौतम का अब कहना है कि यदि नगर निगम को प्लांट शिफ्ट करने के लिए जगह नहीं मिल रही है तो वह खोज कर देने को तैयार है। निगम प्रसाताव तैयार करे तो वह हर सहयोग को तैयार हैं। अभी जहां प्लांट लगा है वहां कालेज खुले हैं। आसपास बड़ी आबादी है।रजऊ जैसे पास के गांव बीमारियों से घिर रहे हैं। इसलिए जिद छोड़ कर इसे जल्ट शिफ्ट करने की पहल होनी चाहिए। वरना ये मामला लटकता ही रहेगा।