फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   करोड़ों के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

करोड़ों के बिजली बिल घोटाले की जांच शुरू

Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। निजी बिलिंग कंपनी और बिजली विभाग के अफसरों की मिलीभगत से हुए करोड़ों के घोटाले की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को मुख्यालय से पहुंचे चीफ इंजीनियर ने कागजात तलब कर पूरे दिन छानबीन की। हालांकि अफसर वांछित रिकॉर्ड देने में बहानेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने वर्ष 2010 में मीरगंज, फरीदपुर, बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज और बरेली तहसील में कंप्यूटराइज बिलिंग शुरू कराने को निजी कंपनी एन साफ्ट को ठेका दिया था। कंपनी को मीटर रीडिंग, बिल बनाना और बांटना, चेक से भुगतान लेना और बकाएदारों की कनेक्शन काटने आदि काम करने थे। अफसरों की साठगांठ से कंपनी ने कई हजार बिलों को संशोधित कर तीन से चार करोड़ रुपये की रकम कम करा दी। करोड़ों का यह घोटाला कर कंपनी पिछले साल कारोबार समेटकर यहां से निकल गई। इसके बाद बिल संशोधन संबंधी रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ के इस घोटाले का खुलासा करने के बाद जेई और कर्मचारी संगठन सक्रिय हो गए। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एपी मिश्रा ने मामले की जांच चीफ इंजीनियर बीपी वर्मा को सौंप दी। मंगलवार को वर्मा बरेली पहुंचे और पूरे दिन छानबीन की। उन्होंने संबंधित रिकॉर्ड मांगा तो अफसरों ने हाथ खड़े कर दिए। छानबीन कर वर्मा लौट गए। बताया जाता है कि वे जल्द फिर जांच करने आएंगे। इस मामले में स्थानीय स्तर पर भी जांच टीम बनी थी लेकिन उसने लीपापोती के अलावा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed