{"_id":"120-105917","slug":"Bareilly-105917-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना शाहबुद्दीन ने इंस्पेक्टर को दी क्लीनचिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना शाहबुद्दीन ने इंस्पेक्टर को दी क्लीनचिट
Bareilly
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। ताजियों के जुलूस के दौरान बवाल के बाद शनिवार को भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पहुंचकर एक पक्ष का दर्द सुना तो अगले दिन यानि कि रविवार को दरगाह आला हजरत से जुड़े मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बिथरीचैनपुर पहुंच गए। उन्होंने मुस्लिमों से बातचीत की और घटना का कारण जाना। इस दौरान इंसपेक्टर सूबेदार सिंह यादव को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों को संयम बरतने की सलाह दी है।
जमात रजा मुस्तफा के महासचिव मौलाना शाहबुद्दीन रजवी गांव की मस्जिद में जाकर इमाम से मिलने पहुंच गए। उन्हें बताया गया कि इमाम नहीं हैं। दो और मस्जिदों के इमाम भी झगड़े के बाद से गांव नहीं आ रहे हैं। इमाम से मुलाकात न होने पर मौलाना ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से बात की। उनसे गांव के हालात और पूर्व में हुई घटना की जानकारी ली। कहने लगे कि फोर्स कम होने से झगड़ा हुआ। व्यक्तिगत रूप से किसी अधिकारी की इसमें गलती नहीं है। मौलाना का कहना था कि बवाल सुनियोजित था। इसमें बहुसंख्यक पक्ष के दो लोगों और मुस्लिम पक्ष के एक व्यक्ति की भूमिका है। सियासत करने वालों ने भीड़ को उकसाया होगा। उन्होंने ग्रामीणों को संयम से काम लेकर भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को अधिकारियों से इस प्रकरण पर बात करेंगे। इस मौके पर उनके साथ जमात रजा मुस्तफा, हाजी इस्लाम, बब्बू, गुड्डू अंसारी, जाहिद हुसैन और खुर्शीद अहमद आदि थे।
माहौल सुधरा, पुलिस अभी भी तैनात
-कस्बे में माहौल अब सुधरने लगा है। रविवार को पहले के मुकाबले ज्यादा दुकानें खुलीं। सड़कों पर चहल पहल अन्य दिनों से ज्यादा रही। पुलिस और आरएएफ की गांव में मौजूदगी बनी रही। चर्चा थी कि पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़कर थाने में बैठाया है पर पुलिस किसी नई गिरफ्तारी से इंकार कर रही थी।
विज्ञापन
बिथरीचैनपुर में सुधार हो रहा है। दोनों पक्षों के पांच लोग चिहिन्त कर लिए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। आरोपियों के खिलाफ सोमवार को गैर जमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा-राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी