{"_id":"120-105719","slug":"Bareilly-105719-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर की एनओसी बिना ही पास हो गए नक्शे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर की एनओसी बिना ही पास हो गए नक्शे
Bareilly
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बरेली। किसी भी मकान या दुकान के भवन का नक्शा पास कराने में बीडीए दफ्तर के चक्कर लगाते हुए आम आदमी की चप्पलें घिस जाती हैं, वहीं रसूखदार और साठगांठ करने वालों के नक्शे बिना मानक पूरे कराए ही पास हो जाते हैं। बीडीए से 35 भवनों के नक्शे बिना फायर की एनओसी लगाए ही पास हो गए। सीएफओ के खुलासे के बाद मंडलायुक्त विपिन द्विवेदी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) से विशिष्ट कामर्शियल, व्यवसायिक भवनों, आवासीय अपार्टमेंट, कालोनियों, अस्पताल और बारातघरों के नक्शे अग्निशमन सुरक्षा नियमों को दरकिनार करते हुए पास कर दिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीके शर्मा ने 35 ऐसे भवनों का हवाला देकर मंडलायुक्त विपिन द्विवेदी को पत्र लिखा है। इसमें बिना फायर की एनओसी के नक्शे पास करने पर आपत्ति जताई गई है। सीएफओ के मुताबिक इन भवनों में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे हैं। मंडलायुक्त ने इन भवनों के नियम विरुद्ध नक्शे पास होने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुराने अभिलेख देखकर पता लगाया जा रहा है कि इन भवनों के नक्शे बिना फायर की एनओसी के किस आधार पर पास करने की संस्तुति की गई।
इन भवनों के नियम विरुद्ध पास हुए नक्शे
अस्थाना आवासीय अपार्टमेंट (निकट सर्किट हाउस चौराहा), मन्नत आवासीय अपार्टमेंट और फ्रेंड्स आवासीय अपार्टमेंट (साल्वेशन आर्मी रोड), अलखनाथ आवासीय टावर (हार्टमेन चौराहा), राधेश्याम इन्कलेव (खुर्रम गौंटिया), वीनस रेस्टोरेंट (निकट लाइफ लाइन हास्पिटल) आवासीय में मेगा ड्रीम होम, साईं वाटिका, साईंधाम कालोनी, राधिका इन्क्लेव, केशर वाटिका, विष्णु शादी हाल कामर्शियल (निकट कर्मचारी नगर), डा. उमेश गंगवार हास्पिटल भवन, डा. आरके सिंह हास्पिटल (निकट प्रेम नर्सरी कर्मचारी नगर रोड), आरके गुप्ता के निर्माणाधीन भवन, मनोज डिपार्टमेंटल स्टोर कामर्शियल एवं रेजडेंशियल (आईवीआरआई रोड आवास विकास कालोनी) गोयल हास्पिटल के निकट किला में निर्माणाधीन कामर्शियल भवन, विलिश वैली में निर्मित कालोनी अंधरपुरा शंकरपुर, सर्वोदय नगर कालोनी, तिरुपति धाम, विवेक विहार कालोनी, महावीर सिटी, गंगानगर कालोनी, बग्गा कालोनी, ग्रेटर कैलाश, (सभी बदायूं रोड) केशर वाटिका, रामवाटिका कालोनी, (शाहजहांपुर रोड), बदायूं रोड पर विष्णुधाम, पटेल नगर कालोनियां, प्रो. राघवेंद्र शर्मा का आवासीय भवन,, पवन विहार, गार्डेन सिटी कालोनी, महानगर कालोनी, सिल्वर स्टेट, आशुतोष सिटी और गार्डन सिटी हास्पिटल (पीलीभीत बाईपास रोड) के भवन।
विज्ञापन
‘बिना फायर की एनओसी के नक्शे कैसे पास हो गए। पुराने मानचित्र निकलवाकर इनकी जांच कराई जा रही है।’ गरिमा यादव, सचिव बीडीए