फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमन के लिए जुलूस कुर्बान

अमन के लिए जुलूस कुर्बान

Fri, 31 Oct 2014 05:34 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Fri, 31 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अमन के लिए हब्बू ठेकेदार ने ताजियों के जुलूस को ही कुर्बान कर दिया। दो दिन चलने वाला इस जुलूस में करीब ढाई हजार लोग शामिल होते थे। हब्बू ठेकेदार के बेटे के जुलूस न निकालने का फैसला सुनकर पुलिस ने जहां राहत की सांस ली, वहीं आम लोगों ने अमन के लिए हब्बू की पहल को सराहा है। हब्बू के यहां रखा ताजिया अब मोहर्रम की दस तारीख यानी चार नवंबर को सीधे कर्बला ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब सत्तर साल से निकलने वाले इस जुलूस की जिम्मेदारी तीस साल से हब्बू ठेकेदार के बेटे कमर आलम निभा रहे थे। बृहस्पतिवार को हब्बू ठेकेदार का तख्त, ताजियों और अलम का जुलूस शांतिपूर्वक निकलवाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए थे। कमर आलम ने ताजिया बनाकर अपने घर के बाहर रखवा दिया है। आसपास के लोग ताजिए की जियारत करके नजराना पेश कर रहे हैं। मोहर्रम की दस तारीख(चार नवंबर) को ताजिया कमर आलम की अगुवाई में सीधे कर्बला जाएगा। वहां हार और फूलों का दफन करने के बाद जुलूस वापस आएगा।
विज्ञापन


सद्भावना मंथन का असर
अमर उजाला ने पिछले दिनों नौ दिन तक शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ शहर में सद्भावना पर मंथन किया। इस मंथन में सबसे बड़ा सरोकार शहर के बेहिसाब जुलूस ही थे। हब्बू ठेकेदार का जुलूस रोकना इस मंथन का अब तक का सबसे बड़ा असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---
जुलूस कम करने होंगे
-शहर में अमन के लिए जुलूसों को कम करने की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है। हमने इस साल जुलूस न निकालकर कोशिश की है। पुलिस को लिखकर दे दिया है कि हम जुलूस नहीं निकालेंगे।

- कमर आलम

सत्तर साल पुरानी परम्परा को मेरे बेटे ने अमन के लिए कुर्बान किया है। शहर के लोग उनकी इस कोशिश को सराह रहे हैं। शहीदाने कर्बला को याद करने के और भी तरीके हैं। उनके घर के आगे ताजिया रखा है, लोग उसकी जियारत कर रहे हैं। अगली साल देखा जाएगा- हब्बू ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed