{"_id":"120-102923","slug":"Bareilly-102923-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर रेल मंडल तेरह स्टेशनों पर बनाएगा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर रेल मंडल तेरह स्टेशनों पर बनाएगा शौचालय
Bareilly
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल तेरह स्टेशनों पर दो-दो शौचालय बनवाएगा। इसके लिए बजट मिल चुका है। साथ ही 11 स्टेशनों पर बने शौचालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। शुक्रवार को यह जानकारी डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
डीआरएम ने बताया कि दो अक्टूबर से देशभर में स्वच्छता अभियान चलेगा। इसके तहत रेलवे स्टेशनों, रेल परिसर व कॉलोनियों में सफाई रखने को विशेष प्रयास किए जाएंगे। दो अक्टूबर को रेलवे अधिकारी और कर्मचारी छुट्टी नहीं मनाएंगे, बल्कि सफाई अभियान में श्रमदान करेंगे। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर स्टिकर, पोस्टर-बैनर लगाए जा रहे हैं। डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ रखने के लिए आम लोग सहयोग करें। यात्री मूंगफली, केले के छिलके, जूठन, कूड़ा रेलवे स्टेशनों पर और ट्रेनों में न फेंके। कूड़ेदान का इस्तेमाल करें।