फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छेड़छाड़ पर नवाबगंज के गांव में बवाल

छेड़छाड़ पर नवाबगंज के गांव में बवाल

Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Sun, 17 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की घटना ने तूल पकड़ लिया। छात्रा पक्ष ने सशस्त्र होकर लड़के के स्कूल में ही हल्ला बोल दिया। प्रधानाध्यापक ने छात्र को कमरे में बंद करके बचाने की कोशिश की जो विफल हो गई। हमलावरों ने पहले स्कूल का फर्नीचर तोड़ा और फिर ताला तोड़कर छात्र को निकाल लिया। उसे अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर मारा पीटा। भारी फोर्स लेकर पहुंचे अफसरों ने छात्र को मुक्त कराया। इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा शुक्रवार सुबह स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोसी गांव स्थित अपने स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक इंटर कालेज जा रहे कक्षा 11 के छात्र ने छात्रा पर फब्तियां कस दीं। छात्रा ने उसे सबक सिखाने की चेतावनी दी और घर पहुंच गई। छात्रा ने अपने घरवालों को यह वाकया बताया तो वह तैश में आ गए। चूंकि लड़का दूसरे समुदाय का था इसलिए आक्रोश और फैला। फिर करीब दर्जन भर ग्रामीणों के साथ लाठियां और असलहे लेकर उन्होंने छात्र के विद्यालय में धावा बोल दिया। इसकी भनक लगते ही शिक्षकों ने छात्र को डांटा और फिर सुरक्षा के लिहाज से उसे एक कमरे में बंद कर दिया। हमलावर अंदर पहुंचे और प्रधानाचार्य से छात्र को उनके हवाले करने को कहा। उनके इंकार करने पर हमलावरों ने स्कूल का फर्नीचर तोड़ना शुरू कर दिया। हमलावरों ने जानकारी जुटा ली कि छात्र किस कमरे में बद है। फिर उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर छात्र को निकाल लिया। वह उसे पीटते हुए अपने घर ले गए। आरोप है कि छात्र के सिर के पिछले हिस्से के बाल भी काट डाले। उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ मुकुल दिवेद्वी, कोतवाल सुनील कुमार पचौरी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और छात्र को मुक्त कराकर अपने साथ कोतवाली ले आए। यहां पीछे से छात्रा के परिवार वाले पहुंच गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ करने और हाथ पकड़कर खींचने की रिपोर्ट पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराई गई। दूसरी रिपोर्ट प्रधानाचार्य की ओर से लड़की पक्ष के हमलावर लोगों के खिलाफ कराई गई। इसमें प्रधानाचार्य ने खुद और अन्य शिक्षकाें के साथ गालीगलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और स्कूल संपत्ति की तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वर्जन
छात्रा से छेड़छाड़ की घटना पर आक्रोश फैला था। इसलिए छात्रा का पक्ष आरोपी को अपने घर ले गया था। बंधक बनाकर पीटने और बाल काटने की बात गलत है। नियमानुसार कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों के लोगों ने माहौल को समझते हुए पुलिस का साथ दिया है। किसी तरह का गतिरोध नहीं है। - सुनील पचौरी, कोतवाल नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो पी एच011-विद्यालय में घटना की जानकरी लेते पुलिस अधिकारी
फोटो-पी एच 12 विद्यालय के ऑफिस में तोड़फोड
फोटो- पी एच 13 इसी कमरे से ताला तोड़कर निकाला छात्र को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed