{"_id":"66ff2e9a63297fe84e06fcc4","slug":"92-meritorious-people-will-get-gold-medal-in-the-convocation-ceremony-bareilly-news-c-4-bly1015-494638-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दीक्षांत समारोह में 92 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दीक्षांत समारोह में 92 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक
विज्ञापन
बरेली। 14 अक्तूबर को होने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें 92 मेधावियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। वहीं, 187 शोधार्थियों को शोध उपाधि दी जाएगी। इस सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीबी सिंह ने कहा कि टॉपर्स की सूची लगभग तैयार की जा चुकी है। इसे जल्द आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जारी किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने के लिए विद्यार्थियों को तीन दिन का समय मिलेगा। इसके बाद सूची पर अंतिम मुहर लग सकेगी।
वहीं, वार्षिक रिपोर्ट को प्रिंटिंग के लिए भेजा गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा कौन अतिथि होगा? इस पर अब भी संशय बना हुआ है। आयोजन स्थल यानी अटल सभागार को सजाने के क्रम में साफ- सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
रचनाओं का किताब में होगा संकलन
दीक्षांत से पूर्व विद्यार्थियों के मध्य पेंटिंग, भाषण व कहानी प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। विजेताओं को कुलाधिपति सम्मानित करेंगी। खास बात यह है कि विजेताओं की रचनाओं का संकलन एक किताब में किया जाएगा। कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों की पेंटिंग को दर्शाया जाएगा। इस बार समारोह एक माह पहले कराया जा रहा है, पिछले वर्ष आयोजन 10 नवंबर को हुआ था। इसमें 79 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए गए थे। संवाद