{"_id":"5cd4861dbdec22071e6d52c8","slug":"91557431837-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ का दावा, बच्चे में पोलियो के लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ का दावा, बच्चे में पोलियो के लक्षण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मीरगंज क्षेत्र के ग्राम मुंडनपुर निवासी हरिशंकर के चार वर्षीय पुत्र मोरपाल में पोलियो के लक्षण की खबर से सेहत महकमे में खलबली है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती इस बच्चे के उपचार के संबंध में सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता और डब्ल्यूएचओ की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार का दावा है कि फालिज का अटैक है, बच्चे में पोलियो के लक्षण नहीं हैं, स्थिति जांच के बाद साफ हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि परिवार वालों का भी कहना है कि बुखार आने से पहले बच्चे के पैर में किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं थी, वह दौड़ता था।
हरिशंकर ने बताया कि पुत्र मोरपाल को दस दिन पहले बुखार आया था। दो दिन बाद वह लंगड़ाने लगा। सात मई को बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आया। ऑर्थो सर्जन डॉ. शिवदत्ता ने बच्चे को देखने के बाद पैर को सीधा करने के लिए वजन लटकाने की सलाह दी। ब्यूरो