{"_id":"5cc75ddabdec22076b5ee287","slug":"91556569562-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल लीग: बिशप कोनराड और मानस स्थली ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल लीग: बिशप कोनराड और मानस स्थली ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से कृष्णा पब्लिक स्कूल फरीदपुर में आयोजित जिलास्तरीय सब जूनियर बास्केटबाल लीग के पहले दिन हुए बालक वर्ग के मुकाबलों में बिशप कोनरॉड और मानस स्थली ने जीत दर्ज की जबकि बालिका वर्ग का मैच हार्टमन कॉलेज ने जीता।
लीग में बालकों की आठ और बालिकाओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। बालक वर्ग का पहला मुकाबला बिशप कोनरॉड और कृष्णा पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। कांटे का यह मुकाबला बिशप कोनराड ने 38-26 से जीता। बिशप के यासर शमीम ने टीम के लिए सर्वाधिक 20 अंक अर्जित किए। मानस स्थली और हार्टमैन के बीच हुए दूसरे मुकाबले में मानस स्थली ने 21-05 से जीत दर्ज की। मानस स्थली के विजय ने आठ अंक अर्जित किए। बालिका वर्ग के एकमात्र मैच में हार्टमन कॉलेज ने कृष्णा पब्लिक स्कूल को 24-06 से हराया। हार्टमन की दृष्टि ने 12 अंक हासिल किए। कोच सोनेंद्र श्रोतिया ने बताया कि मंगलवार को बालक वर्ग में बिशप बनाम राधा माधव, मानस स्थली बनाम बीबीएल, मानस स्थली बनाम राधा माधव के मुकाबले खेले जाएंगे।