{"_id":"5cc357a9bdec22078a1fad56","slug":"91556305833-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू से बचाने को तैयार होंगे हेल्थ केयर प्रोफेशनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू से बचाने को तैयार होंगे हेल्थ केयर प्रोफेशनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही बीमारियां बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। गर्मी के मौसम में सेहत लिए सबसे ज्यादा खतरनाक लू साबित होती है। ऐसे में शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी विभागों के साथ मिलकर जागरूकता फैलाने की योजना तैयार की है। इसमें गर्मी से होने वाली बीमारियों की पहचान के लिए हेल्थ केयर प्रोफेशनल तैयार किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूल कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए शासन से निर्देश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग निर्माण स्थलों, ईंट भट्टों, कारखानों, धार्मिक स्थलों, मेले में आने वाले लोगों को जागरूक करेगा। टीवी और रेडियो के माध्यम से भी जागरूकता संदेश फैलाया जाएगा। अस्पताल में लू के इलाज की व्यवस्था के लिए दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाएगा। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि गर्मी से होने वाली बीमारियों की पहचान के लिए हेल्थ केयर प्रोफेशनल तैयार किए जाएंगे। इसकी ट्रेनिंग चिकित्साधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया जागरूकता के लिए बाकी विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।