फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी- आइए.. मुस्कराते फूलों को है आपका इंतजार

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी- आइए.. मुस्कराते फूलों को है आपका इंतजार

Fri, 05 Apr 2019 02:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी- आइए.. मुस्कराते फूलों को है आपका इंतजार
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी- आइए.. मुस्कराते फूलों को है आपका इंतजार - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। प्रकृति में बदलाव का अहसास सबसे पहले फूलों को होता है और वे अपनी खूबसूरती बिखेरकर हमें इसका संदेश देते हैं। फूलों की यह खूबसूरती हमें जिंदगी का हर पल जिंदादिल तरीके से जीने का संदेश देती है। फूलों का साथ पाकर हमारा मन भी रोमांच और खूबसूरती से भर जाता है। शहर के लोग अमर उजाला परिसर में तीन दिन तक इस रूमानियत और खूबसूरती का अहसास करने आ सकते हैं। शुक्रवार यानी पांच अप्रैल से यहां पुष्प प्रदर्शनी आरंभ होगी जो सात अप्रैल तक चलेगी। आप सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक फूलों की बगिया का भ्रमण करने आ सकते हैं और हंसते-मुस्कराते फूलों के बीच सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बना सकते हैं।
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी में पुष्प प्रेमियों को एक-दूसरे का हुनर देखने और फूलों से उनका लगाव समझने का भी अवसर मिलेगा। पुष्प प्रदर्शनी के लिए अमर उजाला को बड़ी संख्या में प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार शाम को ही पुष्पाें को सजाने का सिलसिला शुरू हो गया। यह आयोजन सीजनल फ्लावर, कट फ्लावर, गार्डेन, असाधारण वैरायटी (कैक्टस व बोंजाई आदि) वर्ग में किया जा रहा है। इसमें सहभागिता के लिए पांच अप्रैल को भी अमर उजाला परिसर में पॉटेड प्लान्ट्स एवं गार्डेन वर्ग में दोपहर 12 बजे तक प्रविष्टि जमा की जा सकेंगी। छह अप्रैल को कट फ्लावर, रीथ, बुके आदि सुबह आठ बजे तक जमा हो सकेंगे। इसके बाद सात अप्रैल को शाम पांच बजे पुरस्कार वितरण होगा।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में ये हैं शामिल
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्लांट साइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. आलोक श्रीवास्तव, बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आलोक खरे, बरेली कॉलेज में केमिस्ट्री के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस भटनागर और कृषि विज्ञान केंद्र के सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (एमएमएस) डॉ. रंजीत सिंह पुष्प प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed