फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वीआईपी नंबर चाहिए तो बोली लगाओ

वीआईपी नंबर चाहिए तो बोली लगाओ

Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
वीआईपी नंबर चाहिए तो बोली लगाओ
बरेली। अगर आप अपनी बाइक या कार के लिए वीआईपी नंबर चाहते हैं तो मोटी रकम अदा करनी पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत बुधवार से ऑनलाइन वीआईपी नंबरों की नीलामी शुरू हो जाएगी। नए वित्तीय वर्ष में ‘सीपी’ सीरीज से नंबर जारी होंगे। जिसमें करीब 320 नंबर वीआईपी होंगे। अधिकारियों के मुताबिक नई सीरीज के तहत नंबर लेने के लिए आरटीओ वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर ई-नीलामी में हिस्सा लिया जा सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि वाहन के नंबरों के लिए अब तक चार स्लॉट निर्धारित थे। जिसमें तीन हजार, छह हजार, साढ़े सात हजार और अधिकतम 15 हजार रुपये अदा करने पर वीआईपी नंबर हासिल किया जा सकता था। नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से नंबरों की ई-नीलामी शुरू हो गई है। वीआईपी नंबरों की मांग को देखते हुए एकमुश्त रकम प्रक्रिया बंद कर नीलामी के जरिए विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने इसमें लाखों रुपयों तक की बोली लगाए जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


यह रहेगी नीलामी की प्रक्रिया
वीआईपी नंबरों की नीलामी सात दिनों तक चलेगी
चार दिन तक रजिस्ट्रेशन, अगले तीन दिन लगेगी बोली
परिवहन विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा
प्रत्येक नंबर पर बोली लगाने वालों की संख्या तीन अनिवार्य
तीन से कम संख्या होने पर अगले सात दिन तक बढ़ेगी तिथि
उच्चतम बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित किया जाएगा
सफल बोली लगाने वालों का नाम पोर्टल पर प्रदर्शित होगा
नंबर आवंटन की सूचना मेसेज या ईमेल से भेजी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed