{"_id":"5c7834e5bdec224a415dd7f1","slug":"91551381733-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेल होने पर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग का तीन वर्ष बाद जारी हुए रिजल्ट में फेल किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। विवि की लापरवाही और कॉपियों की गलत चेकिंग का आरोप लगाते हुए छात्रों ने दोबारा मूल्यांकन कराए जाने की मांग की है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने छात्रों की समस्या हल करने का आश्वासन दिया है।
परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि अगर कॉपियों की चेकिंग में अनदेखी अथवा लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सनद रहे कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग 2016-17 का रिजल्ट तीन साल बाद जारी किया। बरेली कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग के 17 छात्र थे, जिसमें 12 छात्र फेल हुए हैं। गुस्साए छात्रों ने आंदोलन और आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। कहा है कि अगर पास का रिजल्ट घोषित नहीं हुआ तो कुछ भी कर जाएंगे, जिसके बाद मामला विवि भेजा गया। परीक्षा नियंत्रक से मिले आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।