फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रियल एस्टेट कंपनियों के दफ्तरों पर आयकर सर्वे

रियल एस्टेट कंपनियों के दफ्तरों पर आयकर सर्वे

Fri, 22 Feb 2019 12:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
रियल एस्टेट कंपनियों के दफ्तरों पर आयकर सर्वे
बरेली। आयकर विभाग ने कुछ प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालयों पर सर्वे कराया। इसमें लाखों रुपये की हेराफेरी पकड़ी गई है। विभाग ने संबंधित अभिलेख कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर ही है। नोटिस भी जारी किए गए हैं। साथ ही चिह्नित कंपनियों और फर्मों पर सर्वे कार्य जारी रहेगा।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त एसबी सिंह ने सहायक आयुक्त उमाकांत के निर्देशन में टीमें गठित कर प्रमुख कंपनी और फर्मों की जांच कराई। सिविल लाइंस सहित कई स्थानों पर प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कार्यालयों पर पहुंची टीम ने कारोबार संबंधी अभिलेख तलब किए। टीम पहुंचने से स्टाफ और बिल्डर्स में हड़कंप मच गया। टीम प्रमुख आरके सक्सेना ने कंपनी और फर्मों के कारोबार संबंधी कागजात मांगे। कई भुगतान ऐसे मिले, जिनमें फर्म ने भुगतान तो किया, लेकिन टीडीएस नहीं काटा। कुछ मामलों में तो बिल्डर्स ने टीडीएस काटकर धनराशि आयकर विभाग में जमा नहीं कराई। प्रारंभिक छानबीन में सवा करोड़ रुपये से अधिक टीडीएस की गड़बड़ी मिली है। विभाग ने कुछ अभिलेख कब्जे में ले लिए हैं। इनकी जांच-पड़ताल में और टैक्स चोरी मिल सकती है। सर्वे टीम में अनुपम मिश्र आदि अफसर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed