{"_id":"5c6715eebdec224a415dcb01","slug":"91550259694-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के दौरान कालाधन को खपाने का मामला- सीबीआई ने महिला उच्चाधिकारी समेत कई से मांगा लिखित जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के दौरान कालाधन को खपाने का मामला- सीबीआई ने महिला उच्चाधिकारी समेत कई से मांगा लिखित जवाब
नोटबंदी के दौरान कालाधन को खपाने का मामला- सीबीआई ने महिला उच्चाधिकारी समेत कई से मांगा
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। नोटबंदी के दौरान कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के कालाधन को खपाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा लगातार एसबीआई के स्टाफ पर कसता जा रहा है। सीबीआई ने शुक्रवार को एसबीआई मेन ब्रांच में पहुंचकर नोटबंदी के समय बदले गए कैश का हिसाब-किताब फिर से चेक किया। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने कई बाबुओं से लिखित जवाब मांगा है। साथ ही उस वक्त तैनात रहीं एक वरिष्ठ महिला अधिकारी सहित कई दूसरे बैंक अफसरों को भी तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से रसूखदारों का कालाधन खपा दिया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई कई दिनों से एसबीआई की मेन ब्रांच में डेरा डाले हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को भी सीबीआई ने बैंक के ऑडिट रूम में रिकार्डों को चेक करने और जांच का सिलसिला जारी रखा। जांच के लिए सीबीआई बार-बार रिकार्ड चेक करने के लिए फाइल तलब कर रही थी, इसलिए जांच अधिकारी की सुविधा के लिए बैंक के अधिकारियों ने सीबीआई को सीधे ऑनलाइन रिकार्ड चेक करने की सुविधा भी मुहैय्या करा दी है। बताते हैं कि इस मामले में जांच के लिए नोटबंदी के दौरान तैनात रहीं एक बड़ी महिला अधिकारी सहित कई बैंक अफसरों को भी तलब किया गया है। इसमें कुछ के लिखित बयान शुक्रवार को हो गए हैं। इसके अलावा कुछ बाबुओं से भी एक बार बदले गए कैश और बाउचर के रिकार्ड के बारे में पूछताछ हुई है। सीबीआई के सामने यह मामला सामने आ चुका है कि नोटबंदी के वक्त ऐसी रकम भी एकाउंट में जमा मिली है, जिसके या तो वाउचर ही नहीं थे या फिर में जमाकर्ताओं के हस्ताक्षर ही नहीं थे। ऐसे में इन वाउचरों के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि सीबीआई अभी कुछ दिन और रुककर इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।