फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विश्वविद्यालय का मान बढ़ाने वाली बेटियों को सम्मान

विश्वविद्यालय का मान बढ़ाने वाली बेटियों को सम्मान

Fri, 15 Feb 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय का मान बढ़ाने वाली बेटियों को सम्मान
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कॉलेजों में पढ़ने वाले सवा पांच लाख छात्रों में से कुछ बेटियों ने खेलों में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। सेपक टाकरा की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मंगलौर में हुई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिजनौर की सलोनी ने रजत पदक जीताकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। गुरुवार को स्थापना दिवस के मौके पर शैक्षिक सत्र 2017-18 और 2018-19 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को कुलपति ने नकद पुरस्कार देेकर सम्मानित किया। कांस्य पदक जीतने पर 25 हजार और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 35 हजार रुपये का चेक दिया। इसमें ज्यादातर लड़कियां ही थी। हालांकि विश्वविद्यालय की झोली में इस बार गोल्ड मेडल नहीं आया।
विज्ञापन

इस बार खेलों में ओवरआल चैंपियन बरेली कॉलेज रहा। बरेली कॉलेज ने महिला व पुरुष दोनों वर्ग में चैंपियनशिप हासिल की। बरेली कॉलेज ने पुरुष वर्ग में 26 और महिला वर्ग में 16 अंक हासिल किए। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर एसएस कॉलेज शाहजहांपुर और तीसरे स्थान पर वर्धमान कॉलेज बिजनौर रहा। महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और तीसरे स्थान पर एसकेबीडीएम चंदौसी रहा। कुलपति ने ओवरओल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की। स्थापना दिवस समारोह में शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच प्रतियोगिताएं हुई। इनके विजेताओं को भी कुलपति ने मेडल प्रदान किए। इस दौरान क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. जेएन मौर्या, डॉ. हेम गौतम, जहीर अहमद, मनोज पांडेय, मोहम्मद रजमान, धर्मेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगित में रेग्यु इवेंट में तीसरा स्थान हासिल करने लिए बरेली कॉलेज की सैफाली, सुषमा और शालिनी जोन ,लोटस कॉलेज की प्रियंका, आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज की दीक्षा यादव को विश्वविद्यालय की तरफ से 25-25 हजार का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेपक टाकरा महिला डबल इवेंट के लिए बरेली कॉलेज की शैफाली व सुषमा श्रीवास्तव, लोटस कॉलेज की प्रियंका को 25-25 का नकद पुरस्कार दिया गया।
यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट में हुई अंतर विश्वविद्यालय वेट लिफ्टिंग पुरुष वर्ग में केजीके कॉलेज के अजीत सिंह ने 96 किलो भारवर्ग में 285 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। उनको विश्वविद्यालय की तरफ से 35 हजार रुपये दिए गए।
अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आर्य खजानो देवी हल्दौर बिजनौर की सलोनी द्वारा रजत पदक जीतने पर विश्वविद्यालय ने 35 हजार का पुरस्कार दिया।

2017-18 में सेपक टाकरा नॉर्थ जोन महिला वर्ग और पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 7500 रुपये ईनाम दिया गया। इनमें बरेली कॉलेज की शैफाली, सुषमा, आशीष कटियार, दीपक, लोटस कॉलेज की प्रियंका, रमा जैन कन्या कॉलेज नजीबाबाद की मनीषा व उदिता राना, प्रीति कालेज के गौरव सिंह को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed