फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आयुष्मान के गोल्डन कार्ड के नाम पर फिर उगाही, मरीजों को गुमराह कर अपने ठिकानों पर भेज रहे दलाल

आयुष्मान के गोल्डन कार्ड के नाम पर फिर उगाही, मरीजों को गुमराह कर अपने ठिकानों पर भेज रहे दलाल

Thu, 14 Feb 2019 01:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान के गोल्डन कार्ड के नाम पर फिर उगाही, मरीजों को गुमराह कर अपने ठिकानों पर भेज रहे दलाल
बरेली। आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड के नाम पर उगाही की शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने जिला अस्पताल से कैंप हटवाया तो दलालों ने कमाई के दूसरे जरिये ढूंढ लिए। अब अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को नए ठिकानों का पता बताकर वहां भेज रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया, जब पीड़ित एक दुकानदार का विजिटिंग कार्ड लेकर सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंचा। उसने बताया की तीन महीने पहले फार्म भरने के बाद भी अब तक कार्ड नहीं बन पाया। जिला अस्पताल आया तो यहां उसे एक व्यक्ति ने एक दुकान का विजिटिंग कार्ड पकड़ा दिया।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी रमेश कुमार ने करीब तीन महीने पहले लाभार्थी कार्ड बनने के लिए फार्म भरा था। अभी तक कार्ड नहीं बना तो वह बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। रमेश ने बताया कि यहां एक व्यक्ति ने उन्हें किसी फोटोस्टेट की दुकान का विजिटिंग कार्ड देकर वहां जाने के कह दिया। कोई सहायता न मिलने पर रमेश शिकायत लेकर सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के पास पहुंचे। रमेश को सीएमओ के पास भेजा गया लेकिन उनके नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल पाई। रमेश को दिया विजिटिंग कार्ड उसी दुकान का है जिस पर कुछ दिन पहले लाभार्थी 20 रुपये उगाही करने का आरोप लगाकर सीएमओ के पास शिकायत करने पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने तत्काल कैंप भी हटवा दिया था। अब कैंप में उगाही बंद हुई तो यह लोग मरीजों को ठगने के लिए उन्हें ठिकानों के विजिटिंग कार्ड बांटने लगे। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि ऐसा मामला एक लेकर व्यक्ति आया था। उसे संबंधित कर्मचारी के पास भेज दिया गया।
विज्ञापन


‘ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं हैं। कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
- डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed