{"_id":"5c39e89fbdec227367365656","slug":"91547298975-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीबाड़ी पेयजल योजना का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीबाड़ी पेयजल योजना का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी पेयजल योजना का शिलान्यास
बरेली। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, श्यामगंज में आयोजित कार्यक्रम में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को बरेली पुनर्गठन पेयजल योजना फेस-2 कालीबाड़ी का शिलान्यास किया। वित्तमंत्री ने कहा कि अब जल्दी ही चौपुला, सेटेलाइट और किला पुल की सौगात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नकटिया नदी पर हरूनगला और नेशनल हाईवे पर दो पुल बनाने का काम शुरू हो गया है। बोले - अटल जी ने कहा था कि अगला विश्वयुद्ध जल के लिए होगा। इसलिए सरकार ने इस योजना का नाम उनके नाम से जोड़ा है। जल्दी ही शहर में एसटीपी और सीवर लाइन का भी समाधान होगा। यह प्रोजेक्ट स्वीकृत होकर टेंडर प्रक्रिया में हैं। इससे पूर्व उन्होंने नारियल फोड़कर शिलापट का अनावरण किया।
जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन कार्यक्रम (अमृत) योजना के तहत 861.85 लाख का प्रोजेक्ट है। इसके तहत दो हजार किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, 25.3 किलोमीटर की पाइपलाइन और 2156 लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना से कालीबाड़ी, फाल्तूनगंज, रबड़ी टोला, शाहदाना और रामपुर बाग क्षेत्र को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, जीएम जलकल वीएन द्विवेदी, पार्षद नौशाद, रेहान अली आदि मौजूद रहे।