{"_id":"5c27d84abdec223d834c4094","slug":"91546115146-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल की सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल की सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चीनी मिलों को जाने वाली सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं, ताकि गन्ने से भरा ट्रक या ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त होने से बचें। चौराहों पर सुरक्षा के लिए पेंट अरै जेब्रा क्रॉसिंग को पेंट कराने के निर्देश भी डीएम ने दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने आरटीओ से कहा कि टैंपो को लाइन में खड़ा करने के लिए शहर के अंदर जगह चिह्नित कर लें, ताकि चौराहों पर लगने वाले जाम को रोका जा सके। नगर निगम चौराहों से प्रचार वाले बैनर पोस्टर हटवाए। ज्यादा कोहरा पड़ने की स्थिति में हाईवे की सुरक्षा के लिए साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। डीएम ने आरटीओ से कहा कि वह व्यवसायिक ट्रैक्टर ट्रालियों को तुरंत पकड़कर चालान करें और उनको जब्त करने की कार्रवाई करें। बुधवार को वाहनों की चेकिंग में 3650, हेलमेट न लगाने पर 592 और सीट बेल्ट न लगाने पर भी चालान किए गए।