फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब और बहानेबाजी नहीं.. लगाने ही होंगे परीक्षा केंद्रों पर कैमरे

अब और बहानेबाजी नहीं.. लगाने ही होंगे परीक्षा केंद्रों पर कैमरे

Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
अब और बहानेबाजी नहीं.. लगाने ही होंगे परीक्षा केंद्रों पर कैमरे
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेजों की तरह राजकीय डिग्री कॉलेजों ने भी बजट का रोना रोकर परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और वायस रिकॉर्डर नहीं लगाए। विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नेे इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब शासन स्तर से ही राजकीय कॉलेजों पर नकेल कसी जा रही है। वित्त नियंत्रक उच्च शिक्षा अरुण सिंह ने प्रदेश के सभी राजकीय कॉलेजों को पत्र जारी कर कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाने की सूचना मांगी है। परीक्षा के लिए कैमरे लगाने ही होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा मंत्री ने इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के साथ विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में भी परीक्षा कक्षों में दोनों साइड कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को 31 दिसंबर तक का वक्त दिया। कुछ प्राइवेट कॉलेजों और अनुदानित कॉलेजों ने तो कैमरे लगाने की व्यवस्था की, लेकिन राजकीय कॉलेजों ने हाथ खड़े कर दिए। कई कॉलेजों ने तो विश्वविद्यालय को लिखकर भेज दिया कि उन्हें कैमरे लगाने को बजट दिलाया जाए। शासन की मंशा है कि हर हाल में परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। वित्त नियंत्रक उच्च शिक्षा ने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर सारी सूचनाएं तीन दिन में मांगीं हैं। इसमें किस कॉलेज में कितने कैमरे लगे, कितने कक्षों में कैमरे और वायस रिकॉर्डर लगे, अगर नहीं लगे तो उसका मांगपत्र शासन को भेजा या नहीं।
विज्ञापन


इस बार जल्दी हो सकती हैं विवि की परीक्षाएं
लोकसभा चुनाव के चलते इस बार यूपी बोर्ड के साथ सीसीबीएसई की परीक्षाएं मार्च के बजाए इस बार फरवरी में ही शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय भी परीक्षाएं पहले निपटाने के मूड में है। स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो सकती है। इस बार परीक्षा कार्यक्रम भी तीन माह का नहीं होगा। परीक्षाएं जल्दी निपटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed