{"_id":"5be88de2bdec2269ae773f06","slug":"91541967330-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी के जवान ने सेंट्रल जेल में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी के जवान ने सेंट्रल जेल में मचाया उत्पात
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेंट्रल जेल में सुरक्षा के लिए तैनात पीएसी के एक जवान ने देर रात नशे की झोंक में परिसर के अंदर खासा गदर काटा। उसने अफसरों तक से अभद्रता कर दी। पीएसी का ही स्टाफ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें जवान को अल्कोहल की पुष्टि हुई। स्टाफ ने बताया कि प्रकरण की सूचना सेनानायक को दी जाएगी। इसके बाद विभागीय स्तर पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आठ वीं वाहिनी पीएसी के ए दल के नायक की ओर से एचसीपी लालता प्रसाद देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उनके साथ पीएसी का सिपाही मुकेश कुमार भी था जो नशे की हालत में था। उन्होंने डॉक्टर को बताया कि डेढ़ सेक्शन पीएसी सेंट्रल जेल पर सुरक्षा में लगी है। बताया कि मुकेश भी वहीं तैनात था। उन्हें लगता है कि उसने नशीले पदार्थ का सेवन किया है। ऐसा करके उसने वहां कार्य में व्यवधान पैदा किया। उन्होंने मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई की जरूरत नहीं है। विभागीय स्तर पर ही नियमानुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट के साथ स्थानीय अधिकारी सेनानायक को रिपोर्ट भेजेंगे।