फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पूर्व सांसद वीरपाल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व सांसद वीरपाल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद वीरपाल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
बरेली। जिले में समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पीएसपीएल अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अचानक उनको लखनऊ बुला लिया है। वीरपाल से कहा गया है कि वह सप्ताह में कम से कम दो दिन पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनें।
विज्ञापन

पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव के मोबाइल पर शुक्रवार दोपहर बाद अचानक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (पीएसपीएल) अध्यक्ष शिवपाल सिंह का फोन आया और लखनऊ पहुंचने को कहा गया। इसके बाद शाम आठ बजे वह लखनऊ रवाना हो गए। चर्चा है कि जल्द ही गठित होने वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय या प्रांतीय कार्यकारिणी में वीरपाल सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वीरपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस बारे में वीरपाल सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अभी उनको लखनऊ कार्यालय में सप्ताह में कम से कम दो दिन बैठने के लिए कहा है। उन्हें किसी पद की कोई लालसा नहीं है, वह अपने जीवन में कई पदों पर रह चुके हैं। बात सिर्फ सम्मान की है। वह सम्मान के लिए ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में आए हैं। बाकी जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसको पूरी तरह से निभाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed