{"_id":"5b522c864f1c1b466d8b5f5e","slug":"91532112006-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजुश्शरीया अजहरी मियां ने अपने अकीदतमंदों को कहा अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजुश्शरीया अजहरी मियां ने अपने अकीदतमंदों को कहा अलविदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजहबे इस्लाम के बड़े धर्मगुरु और सुन्नी मसलक के ताजुश्शरीया मुफ्ती अख्तर रजा खां कादरी अजहरी मियां का शुक्रवार शाम को विसाल हो गया। अजहरी मियां को तबीयत बिगड़ने पर चार दिन पहले मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की रात तबीयत जरा सुधरी तो उन्हें दरगाह आला हजरत में उनके घर ले आया गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम अचानक उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके विसाल की खबर फैलते ही देश भर में उनके अकीदतमंदों में गम की लहर दौड़ गई।
ताजुश्शरीया अजहरी मियां कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसी वजह से उन्हें चार दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मुरीद लगातार उनका हालचाल ले रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को अचानक उनके इंतकाल की खबर आई तो पूरा शहर सन्न रह गया। दरगाह और आसपास के तमाम इलाकों में फौरन ही बाजार बंद कर दिया गया। कुछ ही देर बाद मस्जिदों से अजहरी मियां के इंतकाल का एलान करना शुरू हुआ तो गम में डूबे हजारों लोगों की भीड़ दरगाह की ओर बढ़ चली। देर रात तक दरगाह पर हजारों लोग अजहरी मियां के घर के बाहर इकट्ठे थे। इसके साथ ताजुश्शरीया के विसाल की खबर फोन, व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर भी दौड़ती रही।