{"_id":"5b48e7524f1c1b35748b4680","slug":"91531504466-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी देर बारिश हुई, बाद में उमस भरी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोड़ी देर बारिश हुई, बाद में उमस भरी गर्मी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में उतारचढ़ाव जारी है। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए बारिश भी हुई। 20 मिनट की रिमझिम बारिश के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया। अधिक तीव्रता की धूप निकली और पूरे दिन उमस भरी गर्मी पड़ी। शाम कुछ देर के लिए फिर काली घटाएं घिरीं, लेकिन दोबारा बारिश नहीं हुई। आगे चार दिन तक बादल छाए रहेंगे। हल्की या मध्यम बारिश भी हो सकती है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। दो दिन से बादल बन रहे थे, लेकिन उम्मीदों के अनुरूप बारिश नहीं हुई। सुबह हालांकि 20 मिनट की हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत जरूर दी, लेकिन यह बहुत ज्यादा देर तक नहीं रही। दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई। इससे लोग बेहाल रहे। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 18 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि मानसून अचानक तेज होने पर भारी बारिश भी हो सकती है।