{"_id":"5b240bf54f1c1bb51e8b61a8","slug":"91529089013-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के ट्रांसफर को मंजूरी, बीएसए ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के ट्रांसफर को मंजूरी, बीएसए ने जारी किया आदेश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की काफी वक्त से लंबित सूची फाइनल हो गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद यहां बीएसए तनुजा मिश्रा ने सभी बीईओ को संबंधित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
परिषदीय स्कूलों में कार्यरत करीब सवा चार सौ शिक्षकों ने अपने मनचाहे जिलों में स्थानांतरण मांगा था। लगभग दो माह पहले ही इन टीचर्स की काउंसलिंग तो हो गई थी, लेकिन शासन में यह सूची मंजूरी के लिए डंप पड़ी थी। ऐसे में ट्रांसफर न होने से शिक्षक परेशान थे। इसमें तमाम शिक्षिकाओं ने परिवार के सदस्य को गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए स्थानांतरण के प्रार्थनापत्र दिया था। जुलाई में स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों की तैनाती का काम पूरा करने के लिए शासन ने देर से ही सही, स्थानांतरण सूची को मंजूरी दे दी है। बीएसए तनुजा मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित टीचर्स को रिलीव करने का आदेश भी दे दिया है।