{"_id":"6135189b8ebc3eb34c7e5166","slug":"87-thousand-vaccine-will-inject-bareilly-news-bly4585890150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन : 87 हजार लोगों को आज लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन : 87 हजार लोगों को आज लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी
Mon, 06 Sep 2021 11:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:34 AM IST
सार
सोमवार को जिले में पहली बार अब तक का सबसे बड़ा मेगा वैक्सीनेशन होगा। 260 से अधिक सत्र में 86400 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य शासन ने बरेली स्वास्थ्य विभाग को दिया है। रविवार को लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीन भी पहुंच गई है। सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को जिले में पहली बार अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य पूरा करने के लिए मेगा वैक्सीनेशन होगा। 260 से अधिक सत्र में 86400 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य शासन ने बरेली स्वास्थ्य विभाग को दिया है। रविवार को लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीन भी पहुंच गई है। सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि पहले से चल रहे केंद्रों के साथ ही अबकी बार कई नए टीकाकरण केंद्र भी बनाए गए हैं। मेगा वैक्सीनेशन में ऑन स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी होगी। अबकी बार शासन ने 86400 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।
स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कम से कम एक दिन में 90 हजार लोगों को वैक्सीन लगाकर नया रिकॉर्ड कायम किया जाए। कोविड वैक्सीनेशन में बरेली प्रदेश में लगातार टॉप-5 में बना हुआ है। पहले हो चुके मेगा वैक्सीनेशन में जिले में सौ फीसदी से भी अधिक टीकाकरण हुआ है।