{"_id":"5cdc4a93bdec22070f67f138","slug":"81557940883-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को थप्पड़ मारने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक को थप्पड़ मारने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र में चीता मोबाइल के सिपाहियों ने पहले तो ट्रक रुकवाया फिर गाली-गलौज करते हुए चालक की पिटाई कर दी। कुछ देर में चालक के अन्य साथी दूसरे ट्रक लेकर आ गए। नाराज होकर उन सबने हंगामा कर दिया। चालकों का भड़का गुस्सा देख चीता मोबाइल सिपाही बाद में चले गए। इस घटना के पीछे अवैध वसूली का विवाद बताया जा रहा है।
मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में खन्नौत नदी के पुल के पास बरेली की ओर से आ रहे एक ट्रक को चीता मोबाइल पुलिस ने रोक लिया। आरोप है कि पुलिस कर्मी ट्रक चालक से सुविधा शुल्क मांगने लगे। ट्रक चालक ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को थप्पड़ मार दिए। विवाद बढ़ने पर ट्रक चालक ने पीछे आ रहे अपने कुछ और साथियों को फोन करके सूचना दी। वह सब आ गए और पुलिसकर्मियों ने उनकी नोकझोंक होने लगी। भीड़ बढ़ने पर पुलिस कर्मी बैकफुट आए और वहां से चले गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि ऐसा कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है।