{"_id":"5cd5ce65bdec22074e0127c3","slug":"81557515877-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद ही होगा पटाखा दुकानों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद ही होगा पटाखा दुकानों का नवीनीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अग्निकांड और हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने इस बार आतिशबाजी बनाने और पटाखा दुकानों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। एडीएम सिटी ने निर्देश दिए हैं कि पहले सभी दुकानों की व्यवस्थाओं को चेक कर लिया जाए। यह फिर से देखा जाए कि कोई दुकान आबादी के पास तो नहीं है। इसके बाद भी नवीनीकरण किया जाए।
जिला प्रशासन हर साल पटाखा बनाने और उसकी बिक्री करने के लिए लाइसेंसों का नवीनीकरण करता है। इस बार दुकानों के नवीनीकरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दरअसल, सौ फुटा रोड पर पटाखा की दुकानों के पास आबादी हो गई है। इससे यहां खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा दूसरी जगहों पर भी तमाम दुकानदार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका को लेकर अधिकारियों ने सतर्कता बरती है। तापमान बढ़ने से खतरा और भी बढ़ गया है। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने बताया पुलिस अधिकारियों के साथ वह खुद दुकानों को चेक करेंगे। इसके बाद ही आतिशबाजी की दुकानों का नवीनीकरण किया जाएगा। ब्यूरो