फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छह महीने में ही खुलने लगी निर्माण की पोल, दो करोड़ से बनी सेकंड एंट्री से गिरने लगे टाइल्स

छह महीने में ही खुलने लगी निर्माण की पोल, दो करोड़ से बनी सेकंड एंट्री से गिरने लगे टाइल्स

Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
छह महीने में ही खुलने लगी निर्माण की पोल, दो करोड़ से बनी सेकंड एंट्री से गिरने लगे टाइल्स
बरेली। सुभाषनगर की ओर जोर-शोर से बनाई गई सेकेंड एंट्री के टाइल्स छह महीने में ही उखड़ने लगे हैं। स्विच बोर्ड भी लटक गया है। बुधवार को एक यात्री के ऊपर टाइल्स गिर गया। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गया। वहीं रेलवे के निर्माण अनुभाग ने इलेक्ट्रिकल अनुभाग पर टाइल्स उखड़ने का ठीकरा फोड़ दिया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने सुभाषनगर, नेकपुर, रेलवे कालोनी और बदायूं रोड की कालोनी के लोगों की सुविधा के लिए छह महीने पहले एनईआर के स्टेशन के लिए सेकेंड एंट्री का निर्माण कराया था। 21 जनवरी को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सेकेंड एंट्री का उद्घाटन किया था। अभी छह महीने बीते भी नहीं कि टाइल्स उखड़ने लगी। एंट्री के मुख्य गेट पर लगी टाइल्स कई जगह उखड़ गई है, स्विच बोर्ड भी लटक गया है। जानकारों का कहना है कि निर्माण अनुभाग ने मानकों के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं किया है। रविवार को टाइल्स एक यात्री पर गिर गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इंजीनियरिंग अनुभाग का कहना है कि टाइल्स ड्रिल मशीन की धमक से गिरे हैं, इसके लिए इलेक्ट्रिकल अनुभाग दोषी है। आईडब्ल्यू (इंजीनियर आफ वर्क्स) चमन सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। सेकेंड एंट्री का निर्माण उन्होंने ही कराया है। निर्माण करीब दो करोड़ रुपये लागत आई है।
विज्ञापन


‘निर्माण उनके कार्यकाल का नहीं है, टाइल्स गिरने में इलेक्ट्रिकल अनुभाग दोषी है, आईडब्ल्यू से पूछताछ करेंगे।’
- हरप्रीत सिंह मंडलीय सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed