फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांच सितारा से गेस्ट हाउस भागे युवा नेता चिल्लाए- विधायक जी! ‘यह सब’ करने को हमारा ही बेड रूम बचा था

पांच सितारा से गेस्ट हाउस भागे युवा नेता चिल्लाए- विधायक जी! ‘यह सब’ करने को हमारा ही बेड रूम बचा था

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पांच सितारा से गेस्ट हाउस भागे युवा नेता चिल्लाए- विधायक जी! ‘यह सब’ करने को हमारा ही बेड रूम बचा था

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली के पांच सितारा होटल में विधायक जी की करतूत से आधी रात को हंगामा मचने की घटना के बाद पूरा घटनाक्रम पार्टी से छन-छनकर बाहर आ रहा है। बताया जा रहा है कि होटल का कमरा जिस युवा नेता के नाम बुक था, वह सीधे होटल पहुंचने के बजाय दिल्ली में अपने किसी काम में लग गए। आधी रात के वक्त वह जब होटल पहुंचे तो पता चला कि उनके कमरे में विधायक जी पार्टी संगठन के ही एक पदाधिकारी और एक सपा नेता के साथ मौजूद हैं। कमरा खुलवाने पर अपनी आंखों से विधायक जी की ‘लीला’ देखी तो युवा नेता बेसाख्ता चिल्ला पड़े- विधायक जी! ‘यह सब’ करने के लिए आपको हमारा ही बेडरूम मिला था।
बताया जाता है कि युवा नेता के चिल्लाने पर होटल में जब हंगामा शुरू हुआ तो विधायक जी और उनके साथ कमरे में मौजूद दोनों नेताओं के मुंह से काफी देर तक कोई बोल नहीं फूटा। दरअसल होटल पहुंचे युवा नेता को जब होटल के स्टाफ ने उनके रूम में विधायक जी के साथ जब दो अनजान चेहरों के भी मौजूद होने की बात बताई तो युवा नेता ने इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। पहले तो वह कुछ देर हैरान-परेशान हुए लेकिन फिर सोचा कि पार्टी का ही कोई नेता किसी परिस्थितिवश कुछ देर के लिए उनके कमरे में ठहर गया होगा। इसके बाद वह होटल स्टाफ को साथ लेकर ही अपने कमरे पर पहुंचे। कमरा अंदर से बमुश्किल खुला। अंदर का नजारा देखकर युवा नेता आश्चर्यचकित रह गए। नजारा देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। विधायक जी से बोले- आपसे हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी। मानते हैं कि आपकी निजी लाइफ है, मगर कुछ चीजों का तो ख्याल रखा जाता है। थोड़ी देर तक वहां हंगामे जैसी हालत रही। बाद में युवा नेता गुस्से में बिफरते हुए होटल से बाहर निकल गए और एक गेस्ट हाउस में जाकर रात बिताई। भाजपा हाईकमान के संज्ञान में पूरा मामला आने के बाद इस घटना के सबूत तलाशे जा रहे हैं। उधर, बृहस्पतिवार को राजनीतिक गलियारों में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। लोग पता लगाने में जुटे रहे कि आखिर दिल्ली के फाइव स्टार होटल में भाजपा के एक पदाधिकारी और सपा दिग्गज के साथ रात में रुकने वाले विधायक जी की किस करतूत पर आधी रात में हंगामा हो गया।
विज्ञापन



विस्तारकों के रडार से बचने को गिड़गिड़ाए तीनों नेता- कसम है भेद मत खोलना
युवा नेता का आक्रोश देखकर विधायक जी और पार्टी संगठन के पदाधिकारी बहुत परेशान हो गए। उसी होटल में भाजपा के विस्तारक भी रुके हुए थे। विस्तारक अपनी सीधी रिपोर्ट चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंचाते हैं। इसलिए पार्टी के दोनों नेताओं के साथ धार्मिक यात्रा के बीच होटल में ठहरे सपा नेता भी युवा नेता के सामने खूब गिड़गिड़ाए। यहां तक बोले- गलती तो हो गई, भविष्य में ऐसा नहीं होगा। आपको कसम है- यह बात किसी को भी पता नहीं चले। वरना हम कहीं के नहीं रहेंगे। काफी देर तक गिड़गिड़ाने से युवा नेता भी विधायक और संगठन पदाधिकारी पर नरम पड़ गए। हालांकि विधायक और संगठन पदाधिकारी ने उनको होटल में रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवा नेता एकदम होटल से बाहर आकर सीधे गेस्ट हाउस चले गए और वहीं रात बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed