फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   स्कूल और ऑफिस में लगाई हाजिरी फिर धरने में पहुंचे शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी

स्कूल और ऑफिस में लगाई हाजिरी फिर धरने में पहुंचे शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी

Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्कूल और ऑफिस में लगाई हाजिरी फिर धरने में पहुंचे शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी
बरेली। कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के चलते सोमवार को स्कूलों और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारी स्कूलाें और कार्यालयों में हाजिरी लगाकर दामोदर स्वरूप पार्क में आयोजित धरने में शामिल होने पहुंचे। इसके बाद वहां से पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। अब 28 जनवरी को शाम चार बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

धरने में शिक्षक एवं कर्मचारी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मंच के मंडल अध्यक्ष तापस मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर सरकार के अड़ियल रवैये से कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों में नाराजगी है। शिक्षक नेता डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. अंचल अहेरी ने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो सरकार को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। आयकर कर्मचारी संघ के जोनल सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि ताजा जानकारी के अनुसार नई पेंशन में कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों का रुपया डूबने की कगार पर है। सरकार ने जिन कंपनियों में यह धनराशि लगाई है, उनकी स्थिति बहुत खराब है। आयोजन को कृषि अधीनस्थ सेवा संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राधारमण मिश्रा, बैंक कर्मचारी नेता संजीव मेहरोत्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान और संचालन सर्वेश कुमार शर्मा ने किया। धरने के बाद कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी देवेश राय, रचना सिंह, राजेंद्र बरनवाल, दीनदयाल रस्तोगी, भूपेंद्र पाल सिंह, नीतू सिंह, जयपाल भाटी, इं. आलोक चौहान, रीना शर्मा, प्रिया मिश्रा, निर्भय गुर्जर आदि कर्मचारी एवं शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल मार्च एवं प्रदर्शन से लगा जाम
दामोदर स्वरूप पार्क से पैदल मार्च कर कलक्ट्रेट तक जाने के दौरान भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गई। सड़क के एक ओर प्रदर्शनकारी थे और दूसरी ओर दोनों तरफ का ट्रैफिक था। इससे जाम लग गया। कलक्ट्रेट चौराहे पर भी भीड़ के चलते जाम के हालात काफी देर तक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed