{"_id":"5c33ad34bdec2257092112f9","slug":"81546890548-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय नगर में लेवल निकालने का काम आज होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय नगर में लेवल निकालने का काम आज होगा पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। संजय नगर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नाले का लेवल जांचने का काम सोमवार को भी जारी रहा। जेई केके रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नाला सुधार का काम शुरू होगा।
पिछले साल बरसात के दिनों में संजय नगर के लोगों को भारी जलभराव से जूझना पड़ा था। इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। मेयर उमेश गौतम एवं नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया। मगर मामला ठंडे बस्ते में चला गया तो अमर उजाला ने मामले का संज्ञान लेते हुए खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद रविवार से नगर निगम की टीम ने यहां नाले के लेवल का सर्वे शुरू कर दिया है। मंगलवार को यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नाले का बहाव सही किया जाएगा।