फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कहा था न धूप भूल जाएं... अब पूर तरह ‘डटकर’ बाहर जाएं

कहा था न धूप भूल जाएं... अब पूर तरह ‘डटकर’ बाहर जाएं

Sat, 05 Jan 2019 02:02 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कहा था न धूप भूल जाएं... अब पूर तरह ‘डटकर’ बाहर जाएं
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों से होते हुए मैदानी इलाकों तक पहुंच गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में एक बार फिर शीतलहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पारा छह डिग्री गिरने और बर्फीली हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। घना कोहरा छाए रहने से हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। दिन में सूर्य देव बादलों की ओट में रहे। मौसम विभाग ने दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। उसके बाद कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद कुछ देर को सूर्य की किरणें चमकी, लेकिन कुछ ही देर पर वह फिर बादलों की ओट में हो गए। बर्फीली हवाएं चलने से सफर करने वालों की दिन भर कंपकंपी छूटती रही। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को 6.3 डिग्री नीचे लुढ़ककर 13.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की-मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पहाड़ो पर बर्फ पड़ने से मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में शीतलहर के रूप में कम से कम दो दिन तक दिखाई देगा। पांच से सात जनवरी तक बर्फीली हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। डा. कुशवाहा के अनुसार इस दौरान ओलावृष्टि के आसार नहीं है, लेकिन सात जनवरी के बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी। इससे बरेली समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। कम से कम मकर संक्रांति या उसके बाद तक घना कोहरा पड़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed