फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘साबित करो, पैसे खाकर निगम की जमीन पर बसवाई कालोनी’

‘साबित करो, पैसे खाकर निगम की जमीन पर बसवाई कालोनी’

Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
‘साबित करो, पैसे खाकर निगम की जमीन पर बसवाई कालोनी’
बरेली। बरसात के दौरान शहर पानी में डूबा और उबर भी गया, लेकिन इस दौरान संजयनगर और रेजिडेंसी गार्डन में पानी भरने को लेकर मेयर उमेश गौतम की ओर से दिए गए बयान पर उनकी पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर से जो रार शुरू हुई, वह अब और जोर पकड़ गई है। जलभराव की वजह से भारी जनाक्रोश का सामना कर रहे मेयर उमेश गौतम ने दो पूर्व मेयरों पर नगर निगम की जमीन बेचकर संजयनगर और रेजिडेंसी गार्डन बसवाने का बयान दिया था। इसी बयान को लेकर करीब ढाई महीने बाद डॉ. तोमर ने उन्हें क्रिमिनल नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा है। इस नोटिस में डॉ. तोमर ने जमीन बेचने के सबूत दिखाने की मांग की है।
विज्ञापन

सितंबर में भारी बारिश के दौरान रिहायशी इलाकों में पानी भरने से यूं तो पूरे शहर का जनजीवन प्रभावित हुआ था, लेकिन संजयनगर और रेजीडेंसी गार्डन के लोगों को सबसे ज्यादा समस्या झेलनी पड़ी थी। दोनों इलाकों में कई फुट तक पानी भर गया था। हालात इस कदर बदतर हो गए थे कि रेजिडेंसी गार्डन के लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए। जरूरी कामों से बाहर आने-जाने के लिए उन्हें किराए के ट्रैक्टर और रिक्शे जैसे इंतजाम करने पड़े ते। इसी बीच मेयर उमेश गौतम विदेश दौरे पर चले गए तो विरोधियों को उनके खिलाफ बयानबाजी करने का मौका मिल गया। इसी की प्रतिक्रिया में एक सितंबर को मेयर उमेश गौतम ने बयान दिया कि रेजिडेंसी गार्डन और संजयनगर की जमीन ईंट भट्ठा होने के कारण लो लाइन एरिया घोषित थी, लेकिन दो पूर्व मेयरों ने बिल्डरों से पैसे खाकर यहां संजयनगर और रेजीडेंसी गार्डन बसवा दिया। उन्होंने इस बयान में यह भी कहा कि इन दोनों पूर्व मेयरों ने ही अपने कार्यकाल में शहर को बरबाद कर दिया।
विज्ञापन

इस बयान के करीब ढाई महीने बाद पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने मेयर उमेश गौतम को आईपीसी की धारा 499 के तहत अपने वकील के जरिए क्रिमिनल नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि जमीन बेचने के सबूत 15 दिन में पेश करें या फिर माफी मांगें। बता दें कि मेयर उमेश गौतम और पूर्व मेयर डॉ. तोमर के बीच लंबे समय से जुबानी जंग छिड़ी हुई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भी नगर निगम की टीम डॉ. तोमर के आवास की पैमाइश करने को पहुंची थी। डॉ. तोमर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर भी मेयर उमेश गौतम और नगर निगम की घेराबंदी करने में लगे हैं। पिछले दिनों डॉ. तोमर के समर्थक सत्यवीर सिंह की शिकायत पर ही सॉलिड वेस्ट प्लांट की जमीन खरीद के मामले में गौतम को 7.43 लाख रुपये स्टांप विभाग को चुकाने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता सब जानती है। इस विषय पर मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहना है। अगर डॉ. तोमर ने मुझे नोटिस भेजा है तो उन्हें उसका जवाब जरूर दिया जाएगा। - उमेश गौतम, मेयर

रेजीडेंसी गार्डन की जमीन बेचने के बयान पर उमेश गौतम को नोटिस दिया है। 15 दिन में वे जमीन बेचने का सबूत प्रस्तुत करें या फिर माफी मांगें। - डॉ. आईएस तोमर, पूर्व मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed