{"_id":"5be88dc6bdec22693e5a48c6","slug":"81541967302-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी ने 24 दरोगा का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी ने 24 दरोगा का किया तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अपराध नियंत्रण और शिकायतों के आधार पर एसएसपी ने जिले में 24 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। इनमें अधिकांश चौकी प्रभारी हैं। कुछ को लाइन से निकालकर थानों-चौकियों में भेजा गया है। पुलिस लाइन से राजीव कुमार को बहेड़ी की सिरसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
सिरसा से उरेंद्रपाल को न्यू जिला जेल चौकी, अवधेश कुमार को सिरौली थाने से शीशगढ़ की मानपुर चौकी, मनोज कुमार को भमोरा से टांडाछंगा चौकी, वीरेंद्र प्रताप सिंह को नवाबगंज थाने से चुरैली डाम चौकी, रणधीर सिंह को बड़ागांव चौकी से रिछा चौकी, मदन सिंह को आंवला थाने से रामनगर चौकी, सिद्धांत शर्मा को प्रेमनगर थाने की कानूनगोयान चौकी से स्टेशन रोड चौकी, स्टेशन रोड चौकी से वीरपाल सिंह को किला थाने की सराय चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
शीशगढ़ थाने के एसएसआई नसीम खान को बारादरी थाना भेजा गया है। पुलिस लाइन से प्रवीण कुमार को थाना कैंट, जितेंद्र कुमार को प्रेमनगर और वेदप्रकाश को कोतवाली में भेजा गया है। विनोद कुमार का देवरनियां से पुलिस लाइन किया गया ट्रांसफर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन