{"_id":"5be7411fbdec2269be332ce2","slug":"81541882143-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आज रहेगा जबरदस्त ट्रैफिक, यह है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आज रहेगा जबरदस्त ट्रैफिक, यह है कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों की लंबी छुट्टी बीतने के बाद लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दो से तीन गुना तक ट्रैफिक लोड बढ़ने के आसार हैं। पिलखुवा (हापुड़) और फतेहगंज पूर्वी में इस नेशनल हाईवे पर कई दिनों से लोग जाम की दिक्कत पहले से ही झेल रहे थे। दिवाली, भैयादूज सहित अन्य पर्व मनाने घर गए लोगों के वापसी करने पर रविवार को इस हाईवे पर जाम की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी।
दिवाली सहित अन्य त्योहारों के दौरान लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा रहा। इससे पिलखुवा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शनिवार को भी लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की संख्या और बढ़ने से जाम की दिक्कत बढ़ती चली गई। शनिवार को भी पिलखुवा में ट्रैफिक को आगे बढ़ाने के लिए संपर्क सड़कों पर यातायात को डायवर्ट करना पड़ा।
इधर, शाहजहांपुर रोड पर फतेहगंज पूर्वी के पास भी शनिवार को जाम की समस्या कम नहीं हुई। सबसे ज्यादा जाम अधूरे पड़े फ्लाईओवर के पास लग रहा है। यहां दो रेलवे क्रॉसिंग भी है। इसके बंद रहने के दौरान कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। जाम की यह दिक्कत पहले से ही चल रही है। इस बीच त्योहारों की छुट्टी भी खत्म हो रही है। सोमवार को सभी कार्यालय खुल जाएंगे। इसलिए इसके एक दिन पहले इतवार को इस हाईवे पर यातायात का लोड और भी बढ़ जाएगा। इससे हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था की हालत और ज्यादा लड़खड़ाने के आसार हैं।