फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाई तो होगी एफआईआर, निगरानी करेगी टीम

बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाई तो होगी एफआईआर, निगरानी करेगी टीम

Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाई तो होगी एफआईआर, निगरानी करेगी टीम
बरेली। बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़े के ढेरों में आग लगाए जाने से रोकने के लिए नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव ने यहां सफाई कर्मी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। अब जो भी व्यक्ति वहां पर कूड़ा जलाते पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

दिवाली पर शहर में पांच गुना तक प्रदूषण बढ़ गया है। इसी बीच बाकरगंज ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लगाए जाने के बाद उसके धुएं से आसपास के इलाकों में स्थिति और भी खराब हो गई है। नगर आयुक्त का कहना है कि कूड़े के ढेरों में लोहा और कबाड़ बीनने वाले लोग आग लगा देते हैं ताकि कूड़ा जलने के बाद लोहा और कबाड़ बीनना आसान हो जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड पर अब तीन सफाई कर्मचारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। अब कोई भी आग लगाते पकड़ा जाएगा तो उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed