{"_id":"5b352c454f1c1bfa6e8ba698","slug":"81530211397-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर विजिटर पास जिला अस्पताल के वार्ड में नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर विजिटर पास जिला अस्पताल के वार्ड में नो एंट्री
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो==
जिला अस्पताल में अब बिना विजिटर
पास मरीजों से नहीं मिल पाएंगे घरवाले
- विजिटर पास खोने पर देना होगा 50 रुपये का जुर्माना
- एक पास पर एक ही तीमारदार मिल सकेगा मरीज से
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जिला अस्पताल में भी अब निजी अस्पतालों की तर्ज पर तीमारदारों के लिए विजिटर पास अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बगैर तीमारदारों और परिजनों को भर्ती मरीजों से नहीं मिलने दिया जाएगा। यदि कोई बगैर विजिटर पास वार्ड में घुसेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल एक्रेडिएशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स की सूची में शामिल होने के लिए जिला अस्पताल को विजिटर पास अनिवार्य करने का आदेश मिला था। जिला अस्पताल की मैनेजर पूजा चौहान ने बताया कि कार्ड खोने पर 50 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। एक विजिटर पास पर एक व्यक्ति को मरीज से मिलने की इजाजत होगी। मिलने का समय दोपहर 12 से एक बजे और शाम छह से रात आठ बजे तक रहेगा। हालांकि फिलहाल इस बंदिश को कोई मानने के लिए तैयार नहीं है। इसे लेकर आएदिन वार्ड ब्वॉय से तीमारदारों की नोकझोंक होती है।
इनसेट
वार्ड के हिसाब से कलर कोडिंग
विजिटर पास के लिए वार्ड के हिसाब से कलर कोटिंग की गई है। महिला वार्ड के लिए नीला और लाल, बच्चा वार्ड के लिए गुलाबी और पीला, पुरुष वार्ड के लिए लाल और सफेद रंग के पास जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पहली बार पास से प्रवेश का नियम लागू हुआ है, इसलिए लोग वार्ड ब्वॉय से बहस करते हैं। मुलाकातियों को इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी नहीं मानेंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की होगी। - डॉ. केएस गुप्ता, सीएमएस