फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एडमिशन में फिर कॉलजों ने शुरू कर दिया फर्जीवाड़ा

एडमिशन में फिर कॉलजों ने शुरू कर दिया फर्जीवाड़ा

Wed, 27 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन में फिर कॉलजों ने शुरू कर दिया फर्जीवाड़ा
एडमिशन में फिर फर्जीवाड़ा करने लगे कॉलेज
विज्ञापन

- छात्रों को बिना बताए सीट कर रहे लॉक
- बुधवार को दर्जनों मामले आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्राइवेट कॉलेज विश्वविद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया के साथ इस साल भी खिलवाड़ कर रहे हैं। गुरुवार को कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें छात्रों को बिना बताए ही उनकी सीटें लॉक कर दी गईं। छात्रों ने संबंधित कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। एडमिशन कहां लें, अब इसे लेकर छात्र परेशान हैं।
बुधवार को बरेली कॉलेज में आठ मामले सामने आए। इन छात्रों ने बरेली कॉलेज में बीकॉम के लिए आवेदन किया था। बरेली कॉलेज के साथ इन छात्रों ने कुछ प्राइवेट कॉलेजों में भी आवेदन किया था। बुधवार को ये छात्र बरेली कॉलेज में काउंसलिंग कराने पहुंचे। फीस जमा करने के बाद जब सीट लॉक करने की बारी आई तो पता चला कि एक प्राइवेट कॉलेज ने पहले ही उनकी सीट लॉक कर ली है। कॉलेज से उनको फोन आया और बातों ही बातों में छात्र के मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया गया, फिर सीट लॉक कर दी। इसी तरह के कुछ मामले विश्वविद्यालय भी पहुंचे हैं। छात्र एडमिशन किसी कॉलेज में लेने जा रहा है और उसकी सीट किसी दूसरे कॉलेज में लॉक हो रही है। प्राइवेट कॉलेजों की चालबाजी विश्वविद्यालय के लिए इस बार भी परेशानी का सबब बनने लगी है। बरेली कॉलेज में एडमिशन प्रभारी डॉ. आरिफ नदीम ने बताया कि बीकॉम में एडमिशन के लिए कुछ छात्र आए थे, लेकिन उनकी सीट किसी अन्य कॉलेज ने पहले ही लॉक कर ली थी।
विज्ञापन



वर्जन
कुछ छात्रों की शिकायत आई है। कॉलेज इस तरह की चालबाजी से बाज आएं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को भी अपने विवेक से कार्य लेना चाहिए। जहां एडमिशन लेना है सिर्फ वहीं अपना ओटीपी शेयर करें। अगर कोई कॉॅलेज फोन करके ओटीपी पूछ रहा तो उसे न बताएं। कॉलेजों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे इस तरह की हरकत न करें। - एके अरविंद, कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नातक में हुए 53275 एडमिशन
प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया भले ही तेजी न पकड़ रही हो लेकिन, राजकीय और अनुदानित कॉलेजों में तेजी से प्रवेश हो रहे हैं। बुधवार को स्नातक में 7954 प्रवेश हुए। बुधवार तक स्नातक में कुल एडमिशन 53275 हो गए हैं।

बरेली कॉलेज ने जारी की बीएससी गणित की दूसरी मेरिट लिस्ट
बरेली कॉलेज ने बीएससी गणित की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बीएससी बायो की दूसरी मेरिट लिस्ट गुरुवार को जारी होगी। बीएससी गणित में ओपन की कट-ऑफ 86.70-80.04, ओबीसी 79.6-77.25, एससी की 69.74-61.16 कट-ऑफ आई है। एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं महिला वर्ग ओपन में 74.04-69.53, ओबीसी महिला वर्ग में 76.39-74.89 कट-ऑफ तक आ गई है। बाकी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इस मेरिट लिस्ट के गुरुवार और शुक्रवार तक प्रवेश होंगे। पहली मेरिट के जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है वह गुरुवार को काउंसलिंग करा सकते हैं। छात्रों को निर्देशित किया गया है कि पंजीकरण फार्म का दोबारा प्रिंट करके लेकर आएं। मुड़ा हुआ होने से क्यूआर कोड स्कैन नहीं हो पा रहा है।

बरेली कॉलेज में पचास फीसदी प्रवेश पूरे
बरेली कॉलेज में बुधवार तक करीब पचास फीसदी प्रवेश हो चुके हैं। बरेली कॉलेज प्रशासन ने पांच जुलाई तक प्रवेश पूरे करने का लक्ष्य तय किया है। बरेली कॉलेज में बुधवार को भी प्रवेश को लेकर काफी भीड़ रही। फीस जमा करने को शाम तक लंबी लाइन लगी रही। बुधवार तक बीकॉम में 730, बीएससी बायो में 382, बीएससी गणित में 500 और बीए में 478 प्रवेश हुए। बीकॉम ऑनर्स में 160, बीसीए में 155 और बीबीए में 124 प्रवेश हो चुके हैं।


कॉलेजों में 10 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
कॉलेजों में 10 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है। शासन से जारी शैक्षणिक कैलेंडर लागू कराने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज पांच जुलाई तक प्रवेश पूरे कर कक्षा संचालन शुरू कराएं। इस बार 75 फीसदी उपस्थिति भी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed