फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार दिन रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

चार दिन रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार

Sun, 08 Apr 2018 11:43 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
चार दिन रहेंगे बादल, हल्की बारिश के आसार
बरेली।
विज्ञापन

बीते दो दिन से मौसम ने अचानक करवट बदली। हल्की बारिश और तेज हवा की आशंका से किसानों को खेत में कटने के कगार पर खड़े गेहूं, सरसों, चना और मटर जैसी फसलें बचाने की चिंता करनी पड़ रही है। दो दिन पहले रात में बूंदाबांदी और हवा चलने से खेत में कटी लगी इन फसलों को आंशिक नुकसान हुआ। खेत में पकी खड़ी फसल के दाने जमीन पर गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है।
शनिवार को धूप की तीव्रता कुछ कम रही। बीच में सूर्य देवता बादलों की ओट में भी छुपते नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी धूप की तीव्रता कम रहने और उसम कम होने की भविष्यवाणी की गई है। इसके बाद 13 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सूरज बादलों की ओट में कभी छुपेगा तो कभी अचानक चमकेगा। धूप की तीव्रता कम रहेगी। हल्की बारिश होने के प्रबल आसार हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। शुक्रवार और शनिवार की रात हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी चार दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे खेत में पकी खड़ी गेहूं, चना, मटर और मूसर के अलावा ककड़ी, खीरा, लौकी के उत्पादन पर असर पड़ेगा। खेत में कटी लगी फसल सड़ सकती है। इसलिए किसानों को सलाह है कि वह गेहूं समेत अन्य पकी फसलें अभी तीन से चार दिन तक न काटें क्योंकि अगर फसल काट ली तो वह खेत में सड़ सकती है। खेत में कटी लगी गेहूं की फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें।
विज्ञापन

आम की फसल को नुकसान
बागवानी में पेड़ों पर आम का बौर लटक रहा है या फिर उसमें छोटे फल आ गए हैं। बारिश और तेज हवा से आम को खतरा है। बागवानी विशेषज्ञ डा. रनजीत सिंह का कहना है कि आम के बौर को नुकसान से बचाने के लिए किसान विशेषज्ञों से सलाह लें। इसके बाद आम के बाग में उचित दवाओं का स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed