{"_id":"5948ac5b4f1c1b01708b46b7","slug":"81497934939-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल नक्शे से जमीन का मिलान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल नक्शे से जमीन का मिलान होगा
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
सिविल एन्कलेव की जमीन का गूगल नक्शे से मिलान कराया जाएगा। डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने मसला निपटाने के लिए एसएलओ को निर्देश जारी किए हैं।
सिविल एन्कलेव की बाउंड्रीवाल के निर्माण का काम चल रहा है लेकिन जमीन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। डीएम ने बताया कि जमीन का गूगल के नक्शे से मिलान करा लिया जाएगा। शायद ही अब सिविल एन्क्लेव के जमीन की जरूरत पड़ेगी। जरूरत पड़ी तो मयूर वन चेतना केंद्र से कुछ जमीन ले ली जाएगी। उन्होंने एसएलओ को बुलाकर मसले को गंभीरता से लेकर इसका निपटारा करने को कहा है।
मेरी जमीन को बाउंड्रीवाल में शामिल करने की कोशिश
मोहल्ला सूफीटोला निवासी नुसरतउल्ला खां ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि ग्राम मुड़िया अहमदनगर के खसरा नंबर 492 जिसका कुल रकवा 0.9280 हेक्टेयर है। जिसके स्वामी अलाउद्दीन निवासी मुड़िया अहमद नगर थे। इसमें से गाटा संख्या 492 से केवल 419 वर्ग मीटर भूमि क्रय करने को कहा गया था। जिसका बैनाम भी करा लिया गया। उसने बैनामा निकलवाकर देखा तो उसमें सीमाएं अंकित नहीं की गई है। उसकी भूमि को भी बाउंड्रीवाल में शामिल करने की कोशिश की जा रही है।