फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   8-hour journey from Lucknow to Bareilly

8 घंटे का हुआ लखनऊ से बरेली का सफर

Mon, 13 Nov 2017 01:17 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 13 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार की रात लखनऊ से चलकर बरेली आने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रात दो बजे बरेली पहुंचना था, लेकिन दो बजे तक वह लखनऊ से ही नहीं चली। ट्रेन में बैठे यात्री भी घंटों पकते रहे और बरेली जंक्शन पर उसका इंतजार करने वाले यात्री भी। यही हाल दूसरी ट्रेनों का भी है। दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों का औसत समय दोगुना हो गया है। आमतौर पर चार से पांच घंटे में लखनऊ पहुंचाने वाली ट्रेनें औसतन दस से बारह घंटे ले रही हैं। रविवार को भी मुरादाबाद मंडल में चलने वाली 40 ट्रेन नियत समय से देरी से चली। 

चंडीगढ़ से चलने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 15903 सुबह 5.40 बजे बरेली आनी थी, लेकिन वह 12 घंटे देरी से शाम 5.40 बजे बरेली पहुंची। अमृतसर से चलने वाली 13005 पंजाब एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से चली और शनिवार रात साढ़े आठ बजे की जगह रविवार को दोपहर ढाई बजे बरेली पहुंची। शहीद एक्सप्रेस 14673 भी 11 घंटे देरी से सुबह 4.45 बजे की जगह दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंची। अवध आसाम एक्सप्रेस 15909 दस घंटे देरी से चली। सियालदाह एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें पांच घंटे देरी से चली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed