{"_id":"6a21d74aa93bf8f26d010a20","slug":"780-lakh-saplings-will-be-planted-today-photos-will-also-be-posted-on-social-media-bareilly-news-c-4-bly1053-898874-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज रोपे जाएंगे 7.80 लाख पौधे...सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए जाएंगे फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज रोपे जाएंगे 7.80 लाख पौधे...सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए जाएंगे फोटो
Fri, 05 Jun 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जिलेभर में 7.80 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण के बाद फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाएंगे। डीएम अविनाश सिंह ने आमजन से एक पौधा अवश्य लगाने की अपील भी की है।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधा लगाने के बाद इनका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। अभियान के तहत वन विभाग सात हजार, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 5.12 लाख, पंचायती राज विभाग 34 हजार, कृषि विभाग 1.29 लाख, उद्यान विभाग 85 हजार, नगर निगम तीन हजार और अन्य नगर निकाय 10 हजार पौधे रोपित करेंगे। इसके लिए विभागवार नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़क किनारों, एक्सप्रेसवे, नदियों एवं नहरों के तटों, विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से पौरोपण कराया जाए। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पौधरोपण की सूचना एवं फोटोग्राफ ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ पर अपलोड करें। सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर करके अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
15 अगस्त तक कुल 36.42 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
बरेली। वन विभाग ने 15 अगस्त तक जिले में कुल 36 लाख 42 हजार 40 पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया है। सबसे ज्यादा पौधे वन विभाग लगाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी की देखरेख में 20 लाख 47 हजार 90 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके बाद ग्राम्य विकास विभाग को 19 लाख 10 हजार 950 और पंचायती राज विभाग को 2.19 लाख पौधे रोपने की जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह राजस्व विभाग को 1.81 लाख, पर्यावरण विभाग को 82 हजार और नगर निगम को 62 हजार पौधे लगाने का दायित्व सौंपा गया है। कृषि विभाग को 4.30 लाख, रेशम विभाग को 25 हजार, पशुपालन विभाग को 8800 और सहकारिता विभाग को 11100 पौधों का लक्ष्य आवंटित हुआ है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभागों को क्रमशः 21 हजार और 18700 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से 34.37 लाख पौधों के रोपण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। संवाद