{"_id":"64ed055ef3af6cb48907d464","slug":"76-patients-of-malaria-were-found-three-in-the-grip-of-dengue-bareilly-news-c-4-bly1005-237149-2023-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मलेरिया के 76 मरीज और मिले, अब तक 1500 बीमार; तीन लोग डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मलेरिया के 76 मरीज और मिले, अब तक 1500 बीमार; तीन लोग डेंगू की चपेट में
Tue, 29 Aug 2023 05:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:58 PM IST
सार
बरेली में डेंगू मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिले में अब तक मलेरिया के 1500 मरीज मिल चुके हैं। डेंगू भी पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
ओपीडी में लगी मरीजों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मलेरिया के बढ़ रहे केस नियंत्रित करने के दावों के बीच सोमवार को पिछले 24 घंटे में बुखार के 76 मरीज मिले। जिले में करीब 1500 मरीज मलेरिया की चपेट में हैं। उधर, जिला अस्पताल में हुई संदिग्ध मरीजों की एलाइजा जांच में तीन मरीज डेंगू की चपेट में मिले।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शेरगढ़ में 22, मीरगंज में 18, फतेहगंज पश्चिमी में 14, भमौरा में दस, मझगवां में छह, नवाबगंज में चार लोग मलेरिया की चपेट में मिले हैं। इसमें आठ लोग फेल्सीपेरम से पीड़ित हैं। इसके अलावा मेडिकल मोबाइल यूनिट की तीन टीमों ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर बुखार के करीब 60 मरीजों की जांच की। सभी रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'देख लूंगा मंत्री को भी': बाइक से गाड़ी टकराने पर सिपाही ने भाजपा नेता को बोले अपशब्द, हुआ निलंबित
विज्ञापन
प्रभाावित गांवों में मीरगंज का सुजानपुरा, गहलुइया और शेरगढ़ का उमरी बुजुर्ग शामिल रहा। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि मरीजों को दवाएं दी गई हैं। मलेरिया की दवा का कोर्स 14 दिन का होता है। मरीज नियमित दवाओं का सेवन करें, इसके लिए आशा कार्यकर्ता केस फॉलोअप करेंगी।
ओपीडी में बढ़े बुखार के मरीज
जिला अस्पताल और तीन सौ बेड अस्पताल में बुखार के मरीजों की कतार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 322 और तीन सौ बेड अस्पताल में 120 बुखार के चपेट में रहे बच्चे, बुजुर्ग और युवा पहुंचे। लक्षणों के आधार पर मलेरिया, डेंगू की जांच का सुझाव दिया। पर्चा काउंटर पर करीब 1400 पर्चे बने थे। अस्पताल के दवा और पर्चा काउंटर पर दोपहर एक बजे तक मरीज, तीमारदारों की भीड़ रही।